राफेल डील: सरकार के गलत तथ्य की वजह से आया फैसला, SC वापस ले अपना फैसला: कांग्रेस
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बीजेपी को जहां राहत दी तो वहीं कांग्रेस में खलबली मच गई। सुप्रीम कोर्ट ने डील को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया तो अब कांग्रेस लगातार सरकार पर हमले कर रही है। कांग्रेस ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गलत जानकारी दी है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह राफेल मामले पर अपना फैसला वापस ले और मोदी सरकार को नोटिस भेजे।

आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपनी क्यूरेटिव पिटिशन कहा है कि कोर्ट ने अपने जजमेंट में शब्दों को समझा नहीं और 'is' की जगह 'has been' हो गया। कांग्रेस नेता ने सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने की बजाय जजों की अंग्रेजी और व्याकरण संबंधी जानकारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला वापस लेना चाहिए और सरकार पर अवमानना का नोटिस जारी करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि वह कुंभ की धार्मिक यात्रा पर जाते वक्त झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पवित्र गंगा नदी में स्नान कर प्राश्चित करना चाहिए। वहीं उन्होंने राफेल डील पर कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि जो फैसला आया है उसमें विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि डील में हुई गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सही फोरम नहीं है। इस डील की गड़बड़ी की जांच केवल जेपीसी ही कर सकती है। उन्होंने मोदी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराहत करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गलत जानकारी देकर संसद के विशेषाधिकार का भी हनन किया है। इसकी कार्रवाई अलग से संसद में होगी। उन्होंने कहा कि पीएम और सरकार जांच से भाग रहे।












Click it and Unblock the Notifications