बनेंगे 1200 हाईवे विलेज, जानिए क्या-क्या होगा विलेज में?

नयी दिल्ली। आपके आलिया भट्ट की हाईवे मूवी तो देखी होगी, जहां ट्रक से हाईवे पर सफर के दौरान आलिया को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिल्म की बात छोड़िए आपने भी हाईवे पर कई बार सफर किया होगा। वहां आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। खाने-पीने की चीजों की दिक्कत, ठहरने की दिक्कत, महिलाओं को शौच की दिक्कत और अगर आपकी गाड़ी खराब हो जाए तो दिक्कतों का पहाड़ टूटना तय है।

लेकिन बहुत ही जल्द आपकी ये समस्याएं खत्म होने वाली है। हाईवे पर सफर के दौरान अब आपको इन सब दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। सरकार आपके लिए हाईवे पर सारी सुविधाएं मुहैया कराने वाली है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद की 37वीं बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग और शिपिंग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि हाईवे पर'राजमार्ग विलेज' बनाया जाएगा। इन 'राजमार्ग विलेज' में सारी सुविधाएं होगी।

कैसा होगा हाईवे विलेज

कैसा होगा हाईवे विलेज

-
-
-
-
-
-
-

जानिए कैसा होगा राजमार्ग विलेज, क्या-क्या होगी सुविधाएं?

  • 'राजमार्ग गांवों' के रूप में विकसित करने के लिए 1200 स्‍थानों की पहचान की गई है।
  • राजमार्ग गांवों में आराम करने की विशेष जगह, फूड प्लाजा, ईंधन भरने वाले केन्‍द्र, शॉपिंग मॉल और हैलीपैड जैसी सुविधाएं होंगी।
  • इस राजमार्ग गांवों में आसपास के गांवों में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
  • इन राजमार्ग विलेज से इन गांवों की उपज के लिए एक बाजार भी सृजित होगा।

जानिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें

  • देश में सड़क सुरक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार ने देशभर में राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर 720 'ब्‍लैक स्‍पॉटों' चिन्हित किए हैं।
  • सुधारात्‍मक कदम उठाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये अलग से रखे गये हैं।
  • आपको बता दें कि हर साल देशभर में तकरीबन 5 लाख दुर्घटनाएं होती हैं
  • जिनमें लगभग डेढ़ लाख लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठते है।
  • सरकार ने अगले पांच वर्षों के दौरान दुर्घटनाओं की संख्‍या में 50 फीसदी की कमी करने का लक्ष्‍य बनाया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+