एनडीटीवी के बाद दो और चैनलों के प्रसारण पर रोक
एक चैनल पर एक दिन और दूसरे पर सात दिन के लिए लगा बैन।
नई दिल्ली। एनडीटीवी न्यूज चैनल पर दो दिन के बैन के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने दो और चैनलों के प्रसारण रोकने का हुक्म जारी किया है। ये चैनल 'न्यूज टाइम्स असम' और 'केयर वर्ल्ड टीवी चैनल' हैं।

ये भी पढ़ें: बैन पर एनडीटीवी का बयान, इमरजेंसी के बाद ये पहली असाधारण घटना
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने असम के एक समाचार चैनल न्यूज टाइम्स असम को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है। चैनल पर कई बार प्रोग्रामिंग के लिए जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है।
ये भी पढ़ें: एनडीटीवी बैन: एडिटर्स गिल्ड की सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
न्यूज टाइम्स असम पर बैन 9 नवंबर को रहेगा। चैनल पर अपनी खबर में घर में नौकर का काम करने वाली बच्ची की पहचान उजागर करने का आरोप है जिसे मालिक ने काम के दौरान यातनाएं दी थी।
चैनल ने बच्ची से संबंधित जो खबर दिखाई थी उसको बच्ची की निजता का हनन मानते हुए चैनल को नोटिस जारी किया गया था। जिसपर ये आदेश दिया गया है।
इसके साथ सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने 'केयर वर्ल्ड टीवी चैनल' पर भी बैन का आदेश दिया है। इस चैनल के प्रसारण पर सात दिन तक बैन रहेगा। ये बैन 9 नवंबर से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: NDTV के बैन पर बोले नीतीश- यह अभिव्यक्ति की आजादी की बेइज्जती
पठानकोट में आतंकी हमले की कवरेज को लेकर सरकार के एनडीटीवी पर 9 और 10 नवंबर को बैन के आदेश दिए हैं। इसके बाद देश में लगातार अभिव्यक्ति की आजादी पर सरकार के हमले को लेकर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष इसे आपातकाल जैसे हालात बता रहा है।
ये भी पढें: काटजू ने कहा NDTV पर बैन गैर कानूनी












Click it and Unblock the Notifications