बैन पर एनडीटीवी का बयान, इमरजेंसी के बाद ये पहली असाधारण घटना
एनडीटीवी ने कहा, हमने तो संतुलित कवरेज की थी।
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के एनडीटीवी पर दो दिन का बैन लागने का आदेश देने के बाद एनडीटीवी ने इस पर अपना पक्ष रखा है। एनडीटीवी ने अपने बयान में इमरजेंसी के बाद पहली बार प्रेस के लिए इस तरह के हालात की बात कही है।

मंत्रालय से आदेश प्राप्त होने के बाद एनडीटीवी ने इस पर बयान जारी किया है। एनडीटी ने अपनी कवरेज को संतुलित बताते हुए फैसले पर हैरत जताई है। पढ़िए एनडीटीवी का बयान।
''सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आदेश प्राप्त हो चुका है। बेहद हैरानी की बात है कि एनडीटीवी को इस तरीके से चुना गया। हर चैनल और अखबार की कवरेज एक जैसी ही थी। वास्तविकता यह है कि एनडीटीवी की कवरेज विशेष रूप से संतुलित थी। आपातकाल के काले दिनों के बाद जब प्रेस को बेडि़यों से जकड़ दिया गया था, उसके बाद से एनडीटीवी पर इस तरह की कार्रवाई अपने आप में असाधारण घटना है। इसके मद्देनजर इस मामले में एनडीटीवी सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।''
पठानकोट हमले की कवरेज पर हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि पठानकोट हमले के दौरान एनडीटीवी इंडिया की कवरेज पर सवाल उठाते हुए सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने ये कार्रवाई की है। एनडीटीवी इंडिया पर नियमों को तोड़कर रिपोर्टिंग करने का आरोप था।
पठानकोट हमले के दौरान एनडीटीवी इंडिया ने एयरबेस में मौजूद हथियारों की जानकारी दी थी। जिस वक्त एयरबेस में ऑपरेशन चल रहा था तब चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वहां हथियारों के अलावा एमआईजी, फाइटर प्लेन, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार, हेलीकॉप्टर और फ्यूल टैंक भी रखे हैं।
मंत्रालय की ओर गठित कमेटी ने माना कि ऐसी जानकारी सार्वजनिक करना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। आतंकियों को निर्देश दे रहे लोग इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकते थे। कमेटी ने कहा, 'इसका नुकसान न सिर्फ सेना को होता बल्कि वहां आस-पास रह रहे आम नागरिक भी मुसीबत में फंस सकते थे।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications