'अविमुक्तेश्वरानंद हत्या-अपहरण कर रहे, वो फर्जी बाबा है', स्वामी गोविंदानंद ने इस 'शंकराचार्य' की खोली पोल
Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand: रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने से लेकर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। स्वामी श्री गोविंदानंद सरस्वती महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद को एक 'फर्जी बाबा' बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने हत्या-अपहरण जैसे शब्दों का भी उनके लिए इस्तेमाल किया है।
हाल ही में विवादों में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके पैर भी छुए थे। अब गोविंदानंद सरस्वती जी महाराज ने वीडियो जारी कर रविवार 22 जुलाई को उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- जिस शंकराचार्य ने PM मोदी की थी आलोचना, अब उन्ही के पैर छूकर प्रधानमंत्री ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल
गोविंदानंद सरस्वती महाराज बोले- 'मैं संदेश देना चाहता हूं कि मुक्तेश्वरानंद एक नंबर का फर्जी बाबा है'
स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज कहते हैं,
"इन दिनों अविमुक्तेश्वरानंद नाम का एक फर्जी बाबा काफी लोकप्रिय हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पैर छुए हैं और अनिल अंबानी जैसे बड़े कारोबारी ने उन्हें अपने घर में स्वागत किया है। टीवी पर कुछ लोग उन्हें 'शंकराचार्य' का टैग दे रहे हैं। मैं देश के सभी नागरिकों को यह संदेश देना चाहता हूं कि अविमुक्तेश्वरानंद एक नंबर का फर्जी बाबा है, वह अपने नाम के साथ साधु, संत या संन्यासी जोड़ने के भी लायक नहीं है, इसलिए शंकराचार्य को भूल जाइए।"
ये भी पढ़ें- तो क्या वो गोलगप्पे बेचेगा? सांसद कंगना रनौत ने शंकराचार्य की टिप्पणी पर दिया तीखा रिएक्शन
'अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था'
गोविंदानंद सरस्वती ने दावा किया है कि,
"यह वाराणसी कोर्ट का आदेश है। उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, उन्हें (स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद) भगोड़ा घोषित किया गया था... हम यह सब सुप्रीम कोर्ट को बताना चाहते हैं लेकिन वे अगली तारीख देते रहते हैं और हमें न्याय चाहिए... वह देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।''
गोविंदानंद सरस्वती ने आगे कहा,
''हम देश के हित में ये सारे दस्तावेज सामने रख रहे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद लोगों की हत्या और अपहरण कर रहे हैं, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं, वह संन्यासी बनकर शादियों में शामिल हो रहे हैं। वह कह रहे हैं कि केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब है, क्या उन्हें सोने और पीतल में फर्क भी पता है।"












Click it and Unblock the Notifications