कर्नाटक: SC-ST के लिए कोटा बढ़ाने को राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी, विधानसभा के अगले सत्र में होगा पारित
कर्नाटक सरकार के एससी-एसटी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा SC और ST समुदायों के लिए कोटा बढ़ाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। कर्नाटक सरकार के एससी-एसटी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के लिए कोटा बढ़ाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पारित किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण आयोग की रिपोर्ट आने के बाद तय होगा।

कर्नाटक की बसवराज बोम्मई की कैबिनेट ने इससे पहले राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक अध्यादेश लाने का फैसला किया। कैबिनेट ने 8 अक्टूबर को एससी और एसटी कोटा बढ़ाने के लिए अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी थी।
कैबिनेट के इस अध्यादेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण को 15 प्रतिशत से आरक्षण बढ़ाकर 17 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए 3 प्रतिशत से 7 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके बाद कर्नाटक में आरक्षण का कुल प्रतिश 56 फीसदी हो जाएगा। गौरतलब है कि इंदिरा साहनी के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय की गई 50 प्रतिशत की सीमा से 6 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें- HD कुमारस्वामी ने बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर हिंदी दिवस नहीं मनाने का किया अनुरोध, बोले-यह कन्नड़ों का अपमान
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications