पश्चिम बंगाल को ममता बनर्जी ने अपनी जागीर बना रखा है- राज्यपाल धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार शासन चलाने के लिए असंवैधानिक तरीके अपना रही है
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार शासन चलाने के लिए असंवैधानिक तरीके अपना रही है। 'इंडिया टुडे' के एक कार्यक्रम में गुरुवार को उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अस्तित्व को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में सफाई की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि ममता ने पश्चिम बंगाल को अपनी जागीर समझ लिया है और अगर लोकतंत्र के किसी भी हिस्से को जीवित रखना है तो यहां प्रभावी ढंग से सफाई करनी होगी। उन्होंने कहा, "अगर मैं डायमंड हार्बर जाता हूं, तो यह संदेश जाता है कि राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जाना चाहिए। क्या यह एक व्यक्तिगत जागीर है?"

यह भी पढ़ें: चुनावी दौरे पर अमित शाह आज सुबह पहुंचे गुवाहाटी, BJP की चौथी परिवर्तन यात्रा की बंगाल में करेंगे शुरुआत
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि राज्य में शासन संवैधानिक मापदंडों से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के कोई मायने नहीं रह गए हैं और राज्यपाल से बेहत इसे कौन जान सकता है। उन्होंने कहा कि डर चारों चरफ है। डर हमेशा होता है। इतना डर है कि डरने के कारण डर की चर्चा नहीं करते। और यह डर समाज के हर एक वर्ग में है।
सरकार में अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा, "एक गवर्नर पंचिंग बैग होता है। अगर केंद्र की तुलना में राज्य में सरकार अगल पार्टी की है तो आरोप लगाना आसान हो जाता है। मैं इसके बारे में स्पष्ट हूं और मैं केवल भारतीय संविधान का मार्गदर्शन कर रहा हूं।"












Click it and Unblock the Notifications