लाल किले से बोले पीएम मोदी- लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा कर रही सरकार, जल्द लेंगे फैसला
नई दिल्ली। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाशक्ति को जब-जब मौका मिला है उन्होंने देश का नाम रोशन किया और देश को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर उचित फैसले लिए जाएंगे।'

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिला शक्ति को जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सैलरी के साथ 6 महीने की छुट्टी देने के फैसले की बात हो, हमारी देश की महिलाएं जो तीन तलाक के कारण पीड़ित रहती थीं। ऐसे महिलाओं को आजादी दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया। गरीब बेटियों के स्वास्थ्य की चिंता भी हमारी सरकार लगातार कर रही है। पीएम मोदी ने एनसीसी में लड़कियों को और बढ़ावा देने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान एनसीसी के विस्तार की भी बात कही है और एक लाख एनसीसी कैडेट को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें एक तिहाई लड़कियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश में एनसीसी का विस्तार किया जाएगा। एनसीसी को देश के 173 सीमाओं और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के तहत एक लाख नए एनसीसी कैडेट शामिल किए जाएंगे और उनको स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें एक तिहाई बेटियां भी शामिल हैं।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications