'सरकार चीन को समझाए कि ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी', झड़प पर कांग्रेस, ओवैसी समेत कई ने दी प्रतिक्रिया

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प की सूचना आई है। इस घटना में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर कई जगह से प्रतिक्रिया आ रही है। इस

 ओवैसी

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प की सूचना आई है। इस घटना में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर कई जगह से प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। वक्त आ गया है कि सरकार ढुलमुल रवैया छोड़कर सख्त लहजे में चीन को समझाए कि उसकी यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या बोले जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पर हमें गर्व है। सीमा पर चीन की हरकतें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। पिछले दो साल से हम बार-बार सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार केवल अपनी राजनीतिक छवि को बचाने के लिए इस मामले को दबाने में लगी है। इससे चीन का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।

ओवैसी ने सरकार पर उठाए सवाल

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक बड़ी झड़प हुई और सरकार ने देश को कई दिनों तक अंधेरे में रखा। जब संसद का सत्र चल रहा था तब उसे सूचित क्यों नहीं किया गया

पीएम को जवाब देना चाहिए- रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 साल से अधिक समय से चीन अवैध रूप से भारत की भूमि का अधिग्रहण कर रहा है, पीएम कहां हैं? हम मांग करते हैं कि पीएम को लोकसभा और राज्यसभा में आना चाहिए और चीनी पीएलए द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर भारत के क्षेत्र पर अवैध कब्जे की सटीक स्थिति के बारे में देश को जवाब देना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थी। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर सैनिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि भारत के जवानों ने LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।

तवांग सेक्टर में हुई घटना एएनआई की खबर के मुताबिक ये घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यंगस्टे में हुई है। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तुरंत इलाके से हट गए। घटना के बाद भारत के कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग की।

इसे लेकर भारत में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जताई है। कांग्रेस ने टवीट किया है, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। वक्त आ गया है कि सरकार ढुलमुल रवैया छोड़कर सख्त लहजे में चीन को समझाए कि उसकी यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- LAC पर फिर भारत चीन के सैनिकों में झड़प, 30 से ज्यादा जवान घायल, भारतीय सीमा में थी घुसने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+