केंद्र सरकार ने कहा कि, टीकाकरण पूरा करने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं

नई दिल्ली, जुलाई 23: स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने टीकाकरण को लेकर अहम बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि, टीकाकरण एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है। इसलिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए एक निश्चित समयरेखा नहीं दी जा सकती है, लेकिन 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा था कि क्या दिसंबर 2021 तक सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण कर लिया जाएगा?

government says fixed timeline cannot be given for completion of COVID 19 Vaccination

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 35 हजार New Covid-19 Case दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य राज्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा, अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच, कोविड-19 वैक्सीन की कुल 135 करोड़ खुराक उपलब्ध होने की उम्मीद है। घरेलू वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ खरीद करार करने में कोई देरी नहीं हुई है। सुश्री पवार ने सदन को यह भी बताया कि अब तक कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर 9,725.15 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें टीकों की खरीद और टीकाकरण की परिचालन लागत शामिल है।

    कोविड-19 टीकाकरण एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है, जिसे समवर्ती वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी की गतिशील और विकसित प्रकृति को देखते हुए, टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए वर्तमान में कोई निश्चित समय-सीमा का संकेत नहीं दिया जा सकता है। हालांकि, यह उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।

    उधर लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार केविड-19 के खिलाफ 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों के शीघ्र टीकाकरण को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस विषय पर विपक्ष को राजनीति करने की बजाय एकसाथ मिलकर टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित करना चाहिए एवं भ्रम फैलाने वालों को जवाब देना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+