प्याज के गिरते भाव के बीच सरकार का एजेंसियों को निर्देश, कहा- किसानों से खरीदें प्याज

प्याज के गिरते भाव के बीच सरकार ने एजेंसियों को निर्देश दिया है। सरकार ने खरीद एजेंसियों से प्याज खरीदने के लिए कहा है।

red onion

प्याज के दामों में लगातार गिरावट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्याज के दामों में होने हो रही कमी को लेकर केंद्र सरकार ने एजेंसियों को किसानों से प्याज खरीदने का निर्देश दिया है। सरकार ने अपनी खरीद एजेंसियों को खरीफ की लाल प्याज की खरीद के लिए तत्काल बाजार में दखल देने का निर्देश दिया है।

सरकारी की ओर से किसानों से प्याज खरीदने के लिए नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) और नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) को निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि गिरती कीमतों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सरकार के पास प्याज की खरीद और भंडारण के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष है, जो मंदी के मौसम के दौरान आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए एक बफर के रूप में है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार शाम एक बयान में कहा कि नेफेड ने पिछले दस दिनों में लगभग 4,000 टन प्याज सीधे किसानों से 900 रुपये प्रति 100 किलोग्राम से ऊपर की दर से खरीदा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ऐसी खबरें थीं कि भारत के सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज 1-2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार नेफेड ने 40 खरीद केंद्र खोले हैं, जहां किसान अपना स्टॉक बेच सकते हैं और अपना भुगतान ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। नेफेड ने खरीद केंद्रों से स्टॉक को दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि तक ले जाने की व्यवस्था की है। साल 2022-23 के दौरान प्याज का अनुमानित उत्पादन लगभग 318 लाख टन है, जो पिछले साल के 316.98 लाख टन के उत्पादन को पार कर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+