शास्त्रीजी की मौत की वजह बताओ, मांग की निजी डाक्टर ने भी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) लाल बहादुर शास्त्री के कभी निजी चिकित्सक रहे डा.आर.के.करौली भी कहते हैं कि सरकार को उनकी मौत से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर देने जाने चाहिए। डा. करौली ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान ये बात की। वे राजधानी के फ्रेंड्स कालोनी में रहते हैं। अब भी प्रेक्टिस करते हैं।

Government reveal the facts related to the death of Lal Bahadur Shastri

बेटे की भी मांग

बात दें कि शास्त्री जी के पुत्र सुनील शास्त्री ने भी इस तरह की मांग की है। सुनील शास्त्री ने यहां तक आरोप लगाया है कि उनके पिता की ताशकंद में हत्या हुई थी। अपनी मौजूदा विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताशकंद में शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण भी किया था।

स्वस्थ थे शास्त्री

करीब 84 साल के डा. करौल तब राजधानी के विलिंग्डन अस्पताल से जुड़े थे। वे साथ ही शास्त्री के निजी चिक्त्सक भी थे। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से पढ़े हुए डा. करौली कहते हैं कि शास्त्री ताशकंद जाने से पहले स्वस्थ थे। मैंने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी। उन्होंने बताया कि शास्त्री जी की सेहत पर अस्पताल के चीफ डा. चुग भी नजर रखते थे।

संबंध बने रहे

डा. करौली का बाद के दौर में शास्त्री परिवार से संबंध बना रहा। श्रीमती शास्त्री भी उन्हें परिवार का सदस्य ही मानती थी। बता दें कि सुनील शास्त्री एक दौर में उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री थे। अब वे गुड़गांव में ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+