सरकार ने टेलीफोन, स्मार्टवॉच समेत संचार उपकरणों पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को टेलीफोन, स्मार्टवॉच और संचार के दूसरे आयटम पर आयात शु्ल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने बेस स्टेशन और डिजिटल लाइन प्रणाली सहित चुनिंदा संचार उपकरणों पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। संचार उपकरणों पर आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी शुक्रवार से प्रभाव में आ जाएगी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडारेक्ट टेक्सेज एंड कंस्टम (सीबीआईसी) ने अधिसूचना में कहा है कि केंद्र सरकार ने कस्टम टैरिफ एक्ट के चैप्टर 85 में तहत आने वाले उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उपकरण, साउंड रिकॉर्डर, टेलीविजन इमेज रिकॉर्डर और उनके पार्ट्स आते हैं। वित्त मंत्रालय ने स्मार्टवॉच, ट्रांसपोर्ट उपकरण, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क उत्पादों, सॉफ्ट स्विच और वॉयस ओवर इंटरनेट पर भी 10 फीसदी सीमा शुल्क लगाया है।

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपए में सुधार और चालू खाता घाटा कम करने के लिए सरकार कई प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही थी। एक महीने से भी कम समय में ये दूसरी बार है जब सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाया है। इससे पहले 26 सितंबर को घरेलू रेफ्रिजरेटरों और एअर कंडीशनरो सहित 19 वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications