सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी, 200 फीसदी बढ़ी सैलरी
नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की सैलरी में 200 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार की ओर से वेतन वृद्धि के नए कानून के मुताबिक अब CJI की सैलरी अब 1 लाख रुपए की जगह 2.8 लाख रुपए प्रति माह हो गई है। नया वेतन 1 जनवरी 2016 से मान्य होगा।

गौरतलब है कि तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट केजजों के वेतन बढ़ाने को लेकर सरकार को पत्र लिखा था। जिसके बाद तीन जजों की कमेटी ने अपनी सिफारिशें सरकार को भेजी थी। इन्हीं सिफारिशों के आधार पर अब जजों की सैलरी में भारी इजाफा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications