केक पर लगीं मोमबत्तियां बुझाने पर लगेगा बैन!

सरकार इस पर पाबंदी लगाने के बारे में सोच रही है। सरकार का मामना है कि बर्थडे के मौके पर कैंडिल्स को फूंक मारने के कारण संक्रमण फैलता है। ऐसे में इसपर बैन लगाकर सरकार इन्फेक्शन को रोकना चाहती है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने साझे केक पर जलाई जाने वालीं कैंडल्स को फूंक मारकर बुझाने पर रोक लगा दी है। इससे प३भावित होकर अब भारत सरकार भी इस विकल्प पर विचार कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अविनाश राय खन्ना के सवाल के लिखित जवाब में जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है। जिसमें उन्होंने साझे केक पर जलाई जाने वालीं कैंडल्स को फूंक मारकर बुझाने पर रोक लगा दी है। एनएचएमआरसी ने डे केयर सेंटर्स को निर्देश दिया है कि वे इन्फेक्शन से बचाव के लिए बर्थडे मनाने वाले लोगों को अपना व्यक्तिगत 'कप केक' मुहैया कराए। ताकि कैंडिल्स की जरुरत को नकारा जा सके। हलांकि उन्होंने साफ किया कि इंडियन मेडिकल काउंसिल ने इस बारे में खुद कोई रिसर्च नहीं की है। ऐसे में केक पर मोमबत्ती जलाने की रस्म जारी रखी जाए या इसे बैन किया जाए, इस पर विचार हो रहा है। ऐसे में अगर स्वास्थ्य मंत्रायल को एनएचएमआरसी की पहल पसंद आ गई तो जल्द ही केक पर कैंडिल्स लगाना बैन हो जाएगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications