पाकिस्तान को मात देने वाले वीरों को मिलेगा सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर के 9 जांबाजों सहित लिस्ट में हैं ये नाम
Yudh Sewa Medal for Operation Sindoor: भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सम्मानित करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सशस्त्र बलों के जांबाज अधिकारियों के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स का ऐलान किया। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ों में अहम भूमिका निभाई।
सेना को सरकार से मिलेगा सम्मान (Yudh Sewa Medal for Operation Sindoor)
इस बात की घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई, जिससे देशभर में गर्व की लहर दौड़ गई। सरकार ने जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना के 13 अधिकारियों को युध सेवा मेडल, 26 अधिकारियों को वायु सेना मेडल और चार वायुसेना अफसरों के साथ दो वरिष्ठ थलसेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

वायु सेना मेडल के लिए चयनित अधिकारी
वायु सेना मेडल पाने वालों में ग्रुप कैप्टन अंकुर हकीम, मनव भाटिया, यासिर फारूकी (फ्लाइंग), वरुण भोज (फ्लाइंग), अनुराज सिंह मिन्हास (फ्लाइंग), दीपक चौहान (फ्लाइंग) समेत 26 नाम शामिल हैं। इनमें स्क्वाड्रन लीडर कौस्तुभ नलवाडे, मिहिर विवेक चौधरी, राकेश शर्मा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए. नवीन चंदर जैसे युवा अधिकारी भी शामिल हैं।
युध सेवा मेडल पाने वाले अधिकारी
चार वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम युध सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। इनमें एयर स्टाफ एयर मार्शल नरनदेश्वर तिवारी, वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश भारती और पूर्व वेस्टर्न नेवल कमांडर वाइस एडमिरल एसजे सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा, दो वरिष्ठ थलसेना अफसर भी इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।
सफल रहा था ऑपरेशन सिंदूर मिशन
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का संयुक्त मिशन था, जिसे पूरी तरह भारतीय सीमा से संचालित किया गया। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी इकाई टीआरएफ ने ली थी।
जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया। वहीं, वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर 4 लोकेशन और पीओके के 5 ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। यह मिशन पूरी तरह सफल रहा और दुश्मनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इन वीर अधिकारियों पर देश को है गर्व
मेजर जनरल संदीप सुधर्शन शारदा, एडीजी स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस
ब्रिगेडियर राकेश नायर, आर्मी एयर डिफेंस (AAD)
ब्रिगेडियर विवेक गोयल,
ब्रिगेडियर सुर्जीत कुमार सिंह, (इंट)
ब्रिगेडियर सोनेन्दर सिंह, (इंजीनियर्स)
ब्रिगेडियर विवेक पुरी, (इंफैंट्री)
ब्रिगेडियर मुनित महाजन, (इंफैंट्री)
सुबेदार विनोद कुमार, (AAD)
नायब सुबेदार रत्नेश्वर घोष, (AAD)












Click it and Unblock the Notifications