सरकार ने डीआरडीओ के प्रमुख जी सतीश रेड्डी का 2 वर्षों के लिए बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने डीआरडीओ के प्रमुख जी सतीश रेड्डी का 2 वर्षों के लिए बढ़ाया कार्यकाल
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी को दो साल का सेवा विस्तार दिया है। सरकार ने सतीश रेड्डी के कार्यकाल को दो साल के लिए बढ़ा दिया। कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जी सतीश रेड्डी ने कहा, 'मेरा एजेंडा देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए काम करना जारी रखना होगा।

जी सतीश रेड्डी को अगस्त 2018 में दो वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। केन्द्र सरकार द्वारा जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में रेड्डी के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है। साथ ही 26 अगस्त के बाद दो वर्षों के लिए वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीओडीआरडी) के सचिव भी होंगे।
बता दें डॉ जी सतीश रेड्डी भारत के एक वायु-अन्तरिक्ष वैज्ञानिक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष हैं। वे रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और प्रक्षेपास्त्र एवं रणनीतिक प्रणालियों के महानिदेशक भी हैं।
सतीश रेड्डी को रॉकेट मैन भी कहा जाता है। उन्होंने भारत के पहले इंटरकॉनिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल मिशन अग्नि-वी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रेड्डी का नौवहन और वैमानिकी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्होंने अनुसंधान केंद्र के निदेशक के रूप में कई अहम रक्षा परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई है। जी सतीश रेड्डी को मिसाइल सिस्टम में उनके शोध और विकास के लिए जाना जाता है और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों और उद्योगों के उन्नयन की दिशा में भी उन्होंने निरंतर योगदान दिया है। जी सतीश रेड्डी की अगुवाई में ही एवियनिक्स सिस्टम तैयार किया गया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications