अगले दो दिन में होगा पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम का ऐलान, रावत रेस में सबसे आगे

नई दिल्ली। कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यॉरिटी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नया पद को बनाने की मंगलवार को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले एक या दो दिन में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम का ऐलान कर सकती है। इस रेस में सबसे आगे मौजूदा थल सेना प्रमुख बिपिन रावत का नाम चल रहा है। बता दें कि 1999 में कारगिल समीक्षा समिति ने सरकार को एकल सैन्य सलाहकार के तौर पर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के सृजन का सुझाव दिया था।

Government expected to take a day or two more for announcing the name of the first Chief of Defence Staff
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले एक या दो दिन में पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम की घोषणा करेगी। इस पद के लिए नाम की घोषणा करने के लिए एक पैनल बनाया गया है। कैबिनेट नियुक्ति समिति नाम की घोषणा करेंगे। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने सैन्य अधिकारी के पैनल को भी शामिल किया है। वहीं इस पद के लिए नामों के लिए एक लिस्ट बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस लिस्ट में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का नाम सबसे उपर चल रहा है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति का मकसद भारत के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक सैन्य सुधार की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत की तीनों सेनाओं के लिए एक प्रमुख होगा, जिसे सीडीएस कहा जाएगा। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सीडीएस की नियुक्ति के तौर-तरीकों और उसकी जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

प्रोटोकॉल के मामले में भी सीडीएस सबसे ऊपर रहेंगे। सीडीएस मुख्यत: रक्षा और रणनीतिक मामलों में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के एकीकृत सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सैन्य मामलों के प्रमुख होंगे और वह चार स्टार जनरल होंगे। उनका वेतन सेना प्रमुख के समान होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य मामलों के विभाग के प्रमुख होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+