रूस से तेल खरीदने पर सरकार ने साफ किया रुख, कहा- हमारे लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत रूस से सस्ती दरों पर तेल खरीदना जारी रखेगा क्योंकि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

नई दिल्ली, 2 मार्च। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत रूस से सस्ती दरों पर तेल खरीदना जारी रखेगा क्योंकि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। सीतारमण ने मुंबई में सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स के 2022 संस्करण में कहा कि हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सबसे ऊपर रखेंगे। यदि हमें छूट पर ईंधन मिल रहा है तो हमें इसे क्यों नहीं खरीदना चाहिए।

nirmala sitharaman

बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और वहां से तेल का आयात बंद कर दिया है। वहीं अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल न खरीदने को लेकर दबाव बना रहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय हित, ऊर्जा संबंधी चिंताओं को पहले रखा जाना चाहिए। हमने रूसी तेल खरीदना शुरू भी कर दिया है। यदि हमें कम दरों पर पेशकश की जा रही है तो हमें ऐसा निर्णय क्यों नहीं लेना चाहिए जिससे लोगों को फायदा हो।

यह भी पढ़ें: घटते मामलों के बीच फिर आया कोरोना का नया म्यूटेंट, WHO ने बताया- कितना खतरनाक है?

उन्होंने कहा हम अपने देश की ऊर्जा जरूरतों और हितों को सबसे ऊपर रखूंगी। उन्होंने कहा कि मैं घटनाक्रम का संज्ञान ले रही हूं, किसी भी आक्समिक घटना का सामना करने के लिए जरूरी व्यवस्था कर रही हूं। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल की खरीद के लिए दिल्ली की मुखालफत करते हुए कहा था कि भारत रूस से 1% से भी कम कच्चे तेल की खरीद करता है। रूसी तेल और गैस के प्रमुख खरीदार यूरोप से हैं। जयशंकर ने कहा कि जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो किसी भी देश का अपने लोगों के हितों के लिया बाजार तलाशना स्वाभाविक है।

खबरों के मुताबिक रूस भारत को 35 डॉलर प्रत बैरल तक हाई-ग्रेड तेल बेचने को तैयार है और चाहता है कि भारत पहले सौदे में उससे 1.5 करोड़ बैरल तेल की खरीद कर ले। बता दें कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को जयशंकर और पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत जो भी खरीदना चाहता है रूस भारत को देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए मॉस्को भारत और अन्य देशों के साथ राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने की ओर बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+