अनुष्का शर्मा की वेबसीरीज 'पाताल लोक' पर हुआ विवाद, इस सीन को हटाने की मांग
नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से नई फिल्मों की रिलीज रुक गई है। इस बीच Amazon पर अनुष्का शर्मा ने अपनी वेबसीरीज पाताल लोक रिलीज की। इस सीरीज को लोगों ने खूब पंसद किया, लेकिन अब पाताल लोक विवादों में घिर गई है। इसके एक सीन पर गोरखा समुदाय ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद लॉयर गिल्ड के सदस्य वकील वीरेन सिंह गुरुंग ने अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है, साथ ही विवादित सीन को हटाने की मांग की है। अभी तक इस नोटिस का अनुष्का की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

दूसरे एपिसोड में है विवादित सीन
वकील वीरेन सिंह गुरुंग के मुताबिक पाताल लोक वेब सीरीज के दूसरे एपिसोड में पुलिस एक नेपाली लड़की को गिरफ्तार करती है। जिसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ करने पहुंचती है। इस दौरान वो उसे जाति सूचक गाली देती है। गुरुंग के मुताबिक नेपाली शब्द से उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन उसके बाद जो बोला गया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वेब सीरीज के इस सीन से गोरखा समुदाय का अपमान हुआ है। जिस वजह से उन्होंने सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है। गुरुंग के मुताबिक अभी तक अनुष्का या उनके वकील ने कोई जवाब नहीं दिया है। कुछ दिन वो इंतजार करेंगे, इसके बाद दूसरा लीगल एक्शन लेंगे।

बिना शर्त माफी मांगने की मांग
वेब सीरीज रिलीज होने के बाद से गोरखा समुदाय भी अनुष्का शर्मा से नाराज है। भारतीय गोरखा युवा परिषद के मुताबिक सीरीज में महिला पुलिसकर्मी ने समुदाय को लेकर जो अभद्र बातें कहीं हैं, उसको म्यूट किया जाए। इसके साथ ही सब टाइटल को भी ब्लर किया जाए। ये सब करने के बाद ही वेब सीरीज का प्रसारण होना चाहिए। गोरखा समुदाय ने अनुष्का शर्मा से बिना शर्त माफी और डिस्क्लेमर की भी मांग की है।
View this post on Instagramkoi saath de ya na de, hathi ram #PaatalLok mein chhupa sach dhoond kar rahega. new series, may 15
A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on
पाताल लोक की कामयाबी से अनुष्का खुश
हाल ही में Amazon पर अनुष्का शर्मा की वेबसीरीज पाताल लोक रिलीज हुई है। लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों ने इस पर अच्छा रिस्पांस दिया। इस सीरीज की कामयाबी को लेकर अनुष्का शर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान कहा था कि इस शो की कामयाबी की वजह उसका बेहतरीन कंटेंट है। एक एक्टर और निर्माता होने के चलते वो हमेशा से कुछ अलग हटकर लोगों को दिखाना चाहती हैं, ऐसा ही प्रयोग पाताल लोक में किया गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया।
#PaatalLok binge watched the show whole night , this show is baap of sacred games and mirzapur. Jaideep is gem. Very engaging show. Must must must watch show.
— Johny Balraj (@JohnyBalraj) May 15, 2020
एक्टिंग की हो रही है तारीफ
जिन लोगों ने इस वेब सीरीज को देखा है उन्होंने इसमें जयदीप अहलावत और नीरज काबी की अदाकारी की जमकर तारीफ की है। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसे अबतक की सबसे अच्छी वेब सीरीज तक करार दिया है। एक ट्विटर यूजर जॉनी बलराज ने ट्वीट करके लिखा कि पाताल लोक शो को मैंने पूरी रात देखा, यह शो मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स का भी बाप है। जयदीप जबरदस्त हैं, बहुत ही बढ़िया शो, हर किसी को इसे जरूर देखना चाहिए। एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके लिखा पाताल लोक अबतक की सबसे बढ़िया वेब सीरीज में से एक है। यह ना सिर्फ आपका मनोरंजन करती है बल्कि यह आपको शो से चिपकाए रहेगी।

मौजूदा हालात पर आधारित वेब सीरीज
बता दें कि पाताल लोक वेब सीरीज मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक हालात पर आधारित है, जिसमें मॉब लिंचिंग और नेता किस तरह से दलित के घर खाना खाते हैं, इसको दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में जयदीप, नीरज के अलावा गुल पनाग, अभिषेक बनर्जी, स्वस्तिका मुखर्जी ने भी अहम किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और यह अमेजन पर लाइव स्ट्रीम हो रही है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications