VIDEO: बेंगलुरु में गुंडों ने सड़क पर सरेआम पुलिसवाले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कुछ गुंडों ने एक पुलिसवाले की सरेआम सड़क पर जमकर धुनाई की। वहां पर मौजूद कोई भी राहगीर पुलिसकर्मी की मदद के लिए आगे नहीं आया। दरअसल पुलिसवाले में एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया था। जिससे खुन्नस खाए बदमाशों ने इसे सड़क पर पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी गुंडों की गिऱफ्त से निकलने की कोशिश करता रहा। घटना शहर के व्हाइटफील्ड इलाके की बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला रविवार शाम के समय का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications