ना जन्मदिन ना पुण्यतिथि फिर Google ने क्यों बनाया अभिनेत्री जोहरा सहगल पर आज Doodle?

नई दिल्ली। आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन Google ने अपना Doodle भारत की प्रतिष्ठित अभिनेत्री और नृत्यांगना जोहरा सहगल को समर्पित किया है, मालूम हो कि जोहरा पहली ऐसी भारतीय महिला थीं जिन्होंने अपनी कला के दम पर विश्व स्तर पर एक अलग पहचान बनाई थी,आज Google ने Doodle के जरिए जोहरा को सलाम किया है, आज का डूडल बहुत सुंदर है, जिसे कि पार्वती पिल्लई ने डिजाइन किया गया है।

Recommended Video

    Zohra Sehgal: Actress पर Google ने बनाया Doodle, जानिए इनकी जिंदादिली के किस्से । वनइंडिया हिंदी
    Google ने जोहरा सहगल पर बनाया Doodle

    Google ने जोहरा सहगल पर बनाया Doodle

    इस Doodle में पर्पल कलर की साड़ी में जोहरा क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं, आपको बता दें कि 102 साल की जोया सहगल ने साल 10 जुलाई 2014 को दुनिया को अलविदा कहा था, पद्म विभूषण से सम्मानित वयोवृद्ध अभिनेत्री ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'चीनी कम' और 'सांवरिया' जैसी 20 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, उनकी आखिरी फिल्म 'सांवरिया' थी।। जोहरा सहगल ने अपना करियर कोरियोग्राफर के रूप में शुरू किया था। जोहरा ने कई टीवी शो में भी काम किया था।

    'जोहरा अपनी खुशमिजाजी के लिए लोगों के बीच मशहूर थीं'

    'जोहरा अपनी खुशमिजाजी के लिए लोगों के बीच मशहूर थीं'

    'जिंदगी हसीन है, नजर उठा के तो देख' को लाइफ का फंडा मानने वाली जोहरा अपनी खुशमिजाजी के लिए लोगों के बीच मशहूर थीं, जोहरा थिएटर को अपना पहला प्यार मानती थीं। वहीं से उन्होंने अभिनय की कई बारिकियां सीखी थीं, जोहरा ने पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में करीब 14 साल तक काम किया था। जोहरा ने पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार की चार पीढ़ियों के साथ काम किया था।

     'द रेस्कयू ऑफ प्लूफ्लेस'

    'द रेस्कयू ऑफ प्लूफ्लेस'

    जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। देहरादून के पास चकराता में पली-बढ़ीं जोहरा पहली ऐसी भारतीय थीं, जिन्होंने सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय मंच का अनुभव किया। उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में रूडयार्ड किपलिंग की 'द रेस्कयू ऑफ प्लूफ्लेस' में काम किया था।


    टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम किया

    वर्ष 1990 के दशक में लंदन से भारत लौटने से पहले जोहरा ने 'द ज्वेल इन द क्राउन', 'माय ब्यूटीफुल लाउंडेरेटे', 'तंदूरी नाइट्स' और 'नेवर से डाइ' जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम किया।जोहरा सहगल को वर्ष 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

    आज ही क्यों बनाया डूडल?

    आज ही क्यों बनाया डूडल?

    ना तो आज जोहरा का जन्मदिन है और ना ही पुण्यतिथि, ऐसे में सवाल उठता है कि गूगल ने आज क्यों उनका डूडल बनाया तो उसके पीछे एक बड़ा कारण है, दरअसल जोहरा की बहुत चर्चित फिल्म 'नीचा नगर' आज के ही दिन साल 1946 में रिलीज हुई थी, जोहरा ने इप्टा की मदद से बनी चेतन आनंद की इस फिल्म में यादगार अभिनय किया था। कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी, इसी वजह से आज गूगल ने अपना डूडल जोहरा सहगल को समर्पित किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+