Google Doodle Tribute: कौन हैं अन्ना मणि? क्यों कहलाती हैं 'Weather Woman Of India'?
नई दिल्ली, 23 अगस्त। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने आज डूडल बनाकर 'Weather Woman Of India' अन्ना मणि को याद किया है। आज अन्ना मणि का जन्मदिन है। अगर वो ना होंती तो इंडिया आज मौसम का पूर्वानुमान बताने में उतना सक्षम नहीं हो पाता, जितना कि आज वो है। आपको बता दें कि केरल की अन्ना मणि ने मौसम विज्ञान उपकरणों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।

अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त, 1918 को पीरुमेडू में हुआ था। वो इंडिया के मौसम विभाग की उपनिदेशक थीं। अन्ना को बचपन से ही काफी पढ़ने-लिखने का शौक था और यही शौक उन्हें विज्ञान की दुनिया में ले गया। उन्होंने साल 1939 में मद्रास के प्रेसिडेन्सी कॉलेज से भौतिक और रसायन शास्त्र में स्नातक किया और आगे की पढ़ाई 1945 में इंपीरियल कॉलेज, लंदन से की। इन्होंने मशहूर भौतिक विज्ञानी और प्रोफेसर सी वी रमन के भी साथ लंबा काम किया था।
साल 1947 में भारत लौटने के बाद वो मौसम विभाग में जॉब करने लगीं और इस दौरान उन्होंने मौसम विज्ञान के उपकरणों समेत कई रिसर्च पेपर भी लिखे। वो साल 1976 में वह भारत के मौसम विभाग के उप-निदेशक के पद से रिटायर हुई थीं। 16 अगस्त 2001 को तिरुवनन्तपुरम में उनका देहांत हुआ।

मौसम विभाग
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंडर में आता है।
- इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
- इस वक्त मौसम विभाग के महानिदेशक मृतुन्जय महापात्रा है ।
- मौसम विभाग की स्थापना सर्वप्रथम 1844 में पुणे में हुई थी।
- 1875 में नाम बदलकर मौसम सर्वेक्षण अनुसंधान रखा गया था।
- आईएमडी 27 अप्रैल 1949 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन का सदस्य बना।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications