Mother's Day: गूगल डूडल ने खास अंदाज में मनाया मातृत्व का जश्न, प्यार की छोटी-छोटी हरकतें जीत लेगी आपका दिल
Mother's Day: गूगल डूडल ने खास अंदाज में मनाया मातृत्व का जश्न, प्यार की छोटी-छोटी हरकतें जीत लेगी आपका दिल
नई दिल्ली, 08 मई: दुनियाभर के कई देशों में रविवार 08 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। दुनियाभर में माताओं के प्रति समर्पण के दिन को गूगल ने अपने डूडल से और खास बना दिया है। गूगल ने डूडल के जरिए प्यार की छोटी-छोटी हरकतें दिखाकर मातृत्व का जश्न मनाया है। गूगल ने मदर्स डे 2022 पर चार स्लाइड्स के साथ एक विशेष Gif Doodle जारी किया है। गूगल इस दिन को कई छोटे-छोटे तरीकों का वर्णन करके मना रहा है जिसमें एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण कैसे करती है, वो भी दिखाया गया है।

मां और बच्चे के खास रिश्ते पर है गूगल डूडल
आज का डूडल मां और बच्चे के खास रिश्ते और बच्चों के विकास में मां की भूमिका को दर्शाता है। ये एक जीआईएफ डूडल है, जिसें चार स्लाइड हैं। डूडल में एक बच्चे और मां के हाथों के चार चित्र दिखाए गए हैं। पहली स्लाइड में, बच्चे को मां की उंगली पकड़े हुए दिखाया गया है, दूसरी स्लाइड में दिखाया गया है कि वे ब्रेल पढ़ते हैं, तीसरी स्लाइड में उन्हें एक नल के नीचे हाथ धोते हुए दिखाया गया है, और आखिरी में मां और बच्चे को पौधे लगाते हुए दिखाया गया है। डूडल एक हैप्पी मदर्स डे विश के साथ एक हार्ट इमोजी के साथ आता है।

जानें क्यों मनाते हैं मदर्स डे
सभी माताओं के प्यार को सम्मान देने और पहचानने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां के हर काम के लिए उसकी तारीफ करते हैं। समाज में माताओं की भागीदारी और एक बच्चे के विकास में मां की क्या भूमिका है, ये दिन उसी को समर्पित है।

50 से अधिक देशों में मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं मदर्स डे
अलग-अलग देश अलग-अलग तारीखों पर मदर्स डे मनाते हैं। भले ही सभी देश एक ही दिन मदर्स डे नहीं मनाते हैं, लेकिन मई के दूसरे रविवार को 50 से अधिक देशों में इस विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है। भारत में हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।
ब्रिटेन के नागरिक मार्च के चौथे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं, जो क्रिश्चियन मदरिंग संडे पर मदर चर्च की याद में मनाया जाता है। ग्रीस में, इसे 2 फरवरी को मनाया जाता है, इस दिन को मंदिर में यीशु मसीह की प्रस्तुति के पूर्वी रूढ़िवादी उत्सव के साथ जोड़ा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications