Women's Day: हाउस वाइफ से लेकर वैज्ञानिक तक, गूगल ने Doodle के जरिए इस खास अंदाज में दी महिला दिवस की बधाई

Women's Day 2022: हाउस वाइफ से लेकर वैज्ञानिक तक, गूगल ने Doodle के जरिए इस खास अंदाज में दी महिला दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 08 मार्च: हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये खास दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी गूगल ने (Google) ने खास डूडल भी बनाया है। गूगल ने डूडल के जरिए एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। इस डूडल में एनिमेटेड वीडियो के जरिए महिलाओं को समाज में उनकी विविध भूमिकाओं को दर्शाया गया है। इस वीडियो में डूडल ने हाउस वाइफ से लेकर वैज्ञानिक महिलाओं तक को सम्मान दिया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला समाज में किस-किस किरदार को निभाती हैं।

डूडल के वीडियो में क्या-क्या दिखता है?

डूडल के वीडियो में क्या-क्या दिखता है?

गूगल डूडल को देखने के लिए यूजर को Google के होमपेज पर जाना होगा। वहां डूडल पर प्ले बटन को क्लिक करना होगा। डूडल में आपको पृथ्वी के चारों ओर विविध महिलाओं की एनमिटेड तस्वीर दिखाई देगी। डूडल पर प्ले बटन दबाने के बाद एनिमेटेड वीडियो चलना शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत में दिखता है कि मां अपने लैपटॉप पर काम करने और अपने बच्चे की देखभाल करने में बिजी होती है, उसके बाद एक महिला पौधों को सींचती है, एक महिला एक अस्पताल में सर्जरी करती है, और कई और व्यवसायों का नेतृत्व करती है और विभिन्न गतिविधियों को करती हुई दिखाई देती हैं।

Recommended Video

    International Women's Day: इन Women Rights के बारे में हर महिला को पता होना चाहिए | वनइंडिया हिंदी
    गूगल ने महिला दिवस पर जारी किया बयान

    गूगल ने महिला दिवस पर जारी किया बयान

    गूगल ने डूडल पेज पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल के बारे में एक बयान भी जारी किया। इसमें लिखा है, "आज का वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल एक एनिमेटेड स्लाइड शो है, जो हमें विभिन्न संस्कृतियों में महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन की एक झलक दिखाता है। वीडियो में घर से काम करने वाली मां से लेकर मोटरसाइकिल मैकेनिक तक का काम करने वाली महिलाओं को इसमें दिखाया गया है। आज के डूडल में दर्शाया गया है कि महिला अपने हर रूप में किस तरह फिट होती हैं।''

    किसने बनाया है महिला दिवस का डूडल

    किसने बनाया है महिला दिवस का डूडल

    महिला दिवस का ये डूडल, डूडल के कला निर्देशक ठोका मायर ने बनाया है। ठोका मायर ने कहा, "मैं वास्तव में आशा करता हूं कि महिलाएं जो कुछ भी कर रही हैं, इस डूडल को देखकर वह मूल्यवान महसूस करें। सुबह उठना, घर का काम करना, अपनी और दूसरों की देखभाल करना, महामारी की शुरुआत से ही वे बहुत ही बुनियादी चीजों के काम का एक बड़ा हिस्सा रही हैं, मैं उन सभी महिलाओं को इसके जरिए अच्छा फील करवाना चाहता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+