#Womens day: गूगल ने डूडल के जरिये किया महिला शक्ति को सलाम
गूगल ने आठ तस्वीरों के जरिए कला से लेकर विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को याद किया।
नई दिल्ली। आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है ,इसलिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिये महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी है। गूगल अक्सर देश-दुनिया के बड़े इवेंट या बड़े लोगों के जन्मदिन या पुण्यतिथि को इसी तरह से अपने डूडल पर जगह देता है।
गूगल ने आठ तस्वीरों के जरिए कला से लेकर विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को याद किया। गूगल के डूडल की पहली तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला एक छोटी बच्ची को उन महिलाओं की कहानी सुना रही है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई लोगों के लिए प्रेरणा बनीं।
एक अन्य तस्वीर में नन्ही बच्ची उन 13 महिलाओं की कहानियों के बारे में सोचती हैं। ये महिलाएं पायलट, गायिका, एस्ट्रोनॉट, शास्त्रीय नृत्यांगना, वैज्ञानिक,चिकित्सक, टेनिस खिलाड़ी हैं।
संदेश काफी रोचक है और दिल पर दस्तक देता
इसके अलावा अपने कैप्शन में डूडल ने ये भी बताने की कोशिश की है कि आखिर 1911 में शुरु होने के यानी एक सदी बाद भी महिला दिवस मनाना इतना जरूरी क्यों हैं, निसंदेह डूडल का यह बधाई संदेश काफी रोचक है और दिल पर दस्तक देता है।













Click it and Unblock the Notifications