गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने किया कुछ खास, तिरंगे में रंगा डूडल
नई दिल्ली, 26 जनवरी। देश आज भारतीय संविधान के लागू होनी की 73वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने डूडल को भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर समर्पित किया है। गौर करने वाली बात है कि भारत ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को स्वीकार किया था, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। अहम बात यह है कि इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने अपने डूडल को इसपर समर्पित करते हुए गूगल सर्च इंजिन को आर्टवर्क के तौर पर बदल दिया है। गूगल के डूडल में परेड में शामिल होने वाले जानवरों, हाथी, घोड़ा, कुत्ता, ऊंट, इसके साथ ही लाल रंग का तबला, परेड स्थल, सैक्सोफोन, कबूतर, तिरंगे को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात है कि गणतंत्र दिवस को चार दिन तक मनाया जाता है, इस दौरान सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी 23 जनवरी को मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य, बलिदान को याद किया जाता है। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान राजपथ पर कई सारी झांकियां निकाली जाती हैं, जिसमे स्थानीय डांसर अपनी प्रस्तुति देते हैं। यही नहीं अलग- अलग राज्यों की सरकारें भी इस झांकी में हिस्सा लेती हैं और अपने राज्य की संस्कृति, परंपरा आदि को दर्शाते हैं।
गणतंत्र दिवस की परेड का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉर मेमोरियल के दर्शन के बाद से ही शुरू हो जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति लाल किले पर तिरंगे को फहराते हैं, इसके बाद राष्ट्रगान को गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद राष्ट्रपति देश के जवानों को सम्मानित करते हैं, उन्हें गैलेंड अवॉर्ड देते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड को देश में करोड़ो लोगों तक डीडी के जरिए दिखाया जाता है। परेड को दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब पर डीडी के चैनल पर भी देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications