बेगम अख्तर को गूगल के डूडल ने दी 103वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। गूगल के सर्च इंजन ने बेगम अख्तर की 103वीं सालगिरह पर डूडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बेगम अख्तर जानी मानी गायिका था और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 7 अक्टूबर 1914 में हुआ था। वह बचपन से ही संगीत की शौकीन थीं। बेगम का परिवार संगीत के खिलाफ था, बावजूद इसके बेगम अख्तर ने संगीत से नाता नहीं तोड़ा और संगीत की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया।

doodle

कई फिल्मों में अभिनय किया

बेगम अख्तर ने अपनी गायकी की बदौलत काफी सुर्खियां और सम्मान बटोरा। बेगम अख्तर ने फिल्मों में भी काम किया था, उन्होंने एक दिना का बादशाह नाम की फिल्म में अभिनय किया था, हालांकि फिल्म को खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया। बाद में बेगम अख्तर लखनऊ में बस गई और यहां उनकी मुलाकात महबूब खान से हुई, बेगम अख्तर से मुलाकात के बाद महबूब खान ने उन्हें मुंबई बुलाया और 942 में फिल्म रोटी में उन्हें काम करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़ें- इस बॉलीवुड सिंगर ने मारा था बच्चे को थप्पड़, मिली 6 माह की जेल

कई सम्मान मिले

बेगम अख्तर फिल्मों में अभिनय के साथ कई कई गाने गाए, उनका विवाह पेशे से वकील इश्तियाक अहमद अब्बासी से हुआ था। 1950 के बाद कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही वह काम करने लगी। सत्यजीत रे की फिल्म जलसागर में उन्होंने आखिरी बार अभिनय किया था, हालांकि इसके बाद वह कुछ समय तक थिएटर में काम करती रहीं। 1968 में सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया, जबकि 1975 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें मल्लिका ए गजल के नाम से भी जाना जाता है। उनका निधन 30 अक्टूबर 1974 को हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+