गूगल ने डूडल के जरिए देशभर के लोगों से मतदान करने के लिए की अपील
नई दिल्ली। लोकसभा के पहले चरण का मतदान आज से देश के तमाम राज्यों में होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व पर गूगल ने भी लोगों से डूडल के जरिए मतदान करने की अपील की है। गूगल ने आज का डूडल मतदान को समर्पित करते हुए लोगों से अपील की है कि वह मतदान प्रक्रिया में जरूर हिस्सा लें। डूडल के जरिए बताया गया है कि आप कैसे इस लोकसभा चुनाव में मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए बकायदा विस्तृत जानकारी गूगल के जरिए दी गई है।

गूगल ने डूडल के जी में एक उंगली को दिखाया है जिसमे वोट के बाद जो स्याही लगती है उसको प्रदर्शित किया गया है। वोटिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया है कि जब आप मतदान केंद्र पर जाते हैं तो पोलिंग अधिकारी आपके नाम को वोटर लिस्ट में चेक करता है, आपका आईडी कार्ड चेक करता है। जिसके बाद दूसरा पोलिंग अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाता है और आपको एक पर्ची देता है और आपके हस्ताक्षर फॉर्म 17ए पर लेता है। इसके बाद ईवीएम मशीन पर आप बटन दबाकर अपना वोट दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान ईवीएम मशीन से बीप की आवाज आएगी, जिसके बाद बाद वीवीपैट पर आप अपने मतदान की पर्ची को देखकर अपने वोट की पुष्टि कर सकते हैं। यह पर्ची 7 सेकेंड तक दिखेगी, जिसमे आपका नाम, जिस चुनाव चिन्ह को आपने वोट दिया इस पर दर्ज होगी और इसके बाद यहय वीवीपैट बॉक्स में गिर जाएगी।
आपको बता दें कि आज देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications