कोरोना काल में वैक्सीन और मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गूगल ने बनाया खास डूडल
सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। गूगल ने जो डू़डल बनाया है उसमें गूगल के सभी अक्षर मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, 1 मई। पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। हर रोज लाखों लोग इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। वहीं अब तक लाखों लोग इस संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। गूगल ने जो डू़डल बनाया है उसमें गूगल के सभी अक्षर मास्क पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ गूगल ने एक मेसेज भी दिया है जिसमें लिखा है- वैक्सीन लें, मास्क पहनें और जिंदगी बचाएं।

गूगल ने डूडल के जरिए कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने और वैक्सीन लगवाने को सबसे जरूरी बताया है। वहीं, आज यानी 1 मई से भारत में 18 से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू हो रहा है। टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत अभी सिर्फ 6 राज्यों में ही टीकाकरण शुरू किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और ओडिशा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन
इसके लिए कोविन वेवसाइट, उमंग ऐप या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आप टीकाकरण कराने के लिए समय भी ले सकते हैं। शनिवार को भारत में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए, इस दौरान 3523 लोगों की जान चली गयी। यह भारत में कोरोना से मरने वालों की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है।












Click it and Unblock the Notifications