अब अपने आप नहीं प्ले होगा वीडियो, गूगल क्रोम देगा हमेशा के लिए म्यूट की सुविधा
नई दिल्ली। जिस तरह से पिछले कुछ समय में तमाम वेबसाइट पर वीडियो कंटेट की भरमार हो गई है उसकी वजह से लोगों के डेटा की खपत काफी पढ़ गई है। तमाम वेबसाइट पर मौजूद वीडियो अपने आप उसे खोलने पर चलने लगते हैं, ऐसे में इस दिक्कत से निजात दिलाने के लिए गूगल क्रोम ने नया इंटरनेट ब्राउजर का वर्जन लॉच किया है, जिसके बाद आप यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वह इन वेबसाइट पर प्ले होने वाले वीडियो को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं। गूगल क्रोम का यह नया ब्राउजर विंडोज, मैक और लाइनैक्स पर चलाया जा सकता है। क्रोम 64 आपको यह सुविधा देता है कि उन वेबसाइट को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं जो अपने आप वीडियो को प्ले कर देती हैं।

गूगल क्रोम के नए वर्जन के इस्तेमाल के लिए आपको व्यू साइट इंफोर्मेशन के आइकन पर जाना होगा और उसे क्लिक करना होगा, जिसके बाद साइट को म्यूट करने के लिए विकल्प दिया जाएगा जिसपर क्लिक करना होगा। इसपर क्लिक करने के बाद अपने आप चलने वाले वीडियो हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। इस सुविधा के अलावा क्रोम कई तरह की नई सुविधाएं यूजर्स को मुहैया कराने की तैयारी कर रही है।
गूगल क्रोम अब हाई डायनमिक रेंज यानि एचडीआर इमेजिंग सपोर्ट की भी सुविधा देगा। इसके लिए कंप्यूटर में आपके पास एचडीआर की सुविधा होनी चाहिए, साथ ही ग्राफिक कार्ड भी होना चाहिए। क्रोम का नया वर्जन आपके सिस्टम को मेल्टडाउन व स्पेक्टर से से भी बचाएगा जोकि आपके कंप्यूटर के लिए हानिकारक हो सकता है। यह सुविधा मैक और विंडोज दोनों ही यूजर्ज के लिए उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications