'भारत मेरा हिस्सा है...', गूगल के CEO सुंदर पिचाई पद्म भूषण से हुए सम्मानित

भारत के मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए भारत के तीसरे नागरिक पुरस्कार से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वह इस साल की शुरुआत में 17 पुरस्कार पाने वालों में से एक थे।

padma bhushan sundar pichai

Google CEO Sundar Pichai Padma Bhushan: गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में भारत के राजदूत, तरनजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से नवाजा है। इस दौरान सुंदर पिचाई ने कहा, 'भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं।''

Recommended Video

    Google CEO Sundar Pichai: पद्म भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित, बोले 'भारत मेरा हिस्सा है' | *News
    भारतीय राजदूत बोले- मुझे सुंदर पिचाई को पद्म भूषण देने में खुशी हुई

    भारतीय राजदूत बोले- मुझे सुंदर पिचाई को पद्म भूषण देने में खुशी हुई

    इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि उन्हें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाज कर खुशी हुई है। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है। सुंदर पिचाई ने कहा, ''मैं पद्म भूषण लेने के लिए मेरी मेजबानी करने के लिए राजदूत संधू और महावाणिज्य दूत प्रसाद को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

    'भारत ने मुझे आकार दिया है...'

    'भारत ने मुझे आकार दिया है...'

    सुंदर पिचाई ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपने ब्लॉग में लिखा, ''इस अपार सम्मान के लिए मैं भारत सरकार और भारत की जनता का हृदय से आभारी हूं। मुझे आकार देने वाले देश भारत द्वारा इस तरह से सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से मेरे जीवन को सार्थक बनाता है। मैं सौभाग्यशाली था कि मैं एक ऐसे परिवार में माता-पिता के साथ पला-बढ़ा, जिसने ज्ञान को संजोया रखना सिखाया। जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि मुझे अपनी रुचियों का पता लगाने के सही अवसर मिले।''

    'मेरा भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है...'

    'मेरा भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है...'

    सुंदर पिचाई ने कहा, ''हमारे दरवाजे पर आई हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है। और उस अनुभव ने मुझे गूगल का रास्ता दिखाया और दुनिया भर के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया। तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार मेरा भारत लौटना आश्चर्यज

    डिजिटल इंडिया की भी सुंदर पिचाई ने की तारीफ

    डिजिटल इंडिया की भी सुंदर पिचाई ने की तारीफ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की भी सुंदर पिचाई ने तारीफ की है। सुंदर पिचाई ने कहा, ''डिजिटल इंडिया निश्चित रूप से देश की टेक्नोलॉजी की तरह ही है। मुझे गर्व है कि गूगल दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ भागीदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है।''

    सुंदर पिचाई ने कहा,''हमने हाल ही में घोषणा की थी कि हम भारत के डिजिटल भविष्य में $10 बिलियन का निवेश करेंगे, अधिक किफायती इंटरनेट एक्सेस को सक्षम करने के लिए काम करेंगे, भारत की अनूठी जरूरतों के लिए प्रोडक्ट का निर्माण करेंगे, उनके डिजिटल परिवर्तन में सभी आकारों के व्यवसायों की मदद करेंगे और बड़ी सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एआई का उपयोग करेंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+