‘Good Touch, Bad Touch’ सिखाने के दौरान टीचर पर 4 छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार छात्रों ने अपने टीचर के खिलाफ ही यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर छात्रों को 'गुड टच बैड टच' के प्रति जागरूक करने का भी काम करता था। हालांकि छात्रों के आरोप के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि आरोपी टीचर ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की। जिन छात्रों ने आरोपी टीचर के खिलाफ आरोप लगाया है उनकी उम्र 15 साल के आस-पास है।

'गुड टच बैड टच' के बारे में की थी फ्री प्रशिक्षण की पेशकश

'गुड टच बैड टच' के बारे में की थी फ्री प्रशिक्षण की पेशकश

पूरा मामला पुणे के हड़पसार इलाके का है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद 40 वर्षीय आरोपी स्पोर्ट्स टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों ने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर पिछले 5 महीने से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। अलग-अलग जगह पर मौका मिलते ही वो इस तरह की हरकत को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि जब हम उसकी हरकत का विरोध करते वो हमें डराते और फेल करने की धमकी देते थे।

खुलासे के बाद आरोपी टीचर गिरफ्तार

खुलासे के बाद आरोपी टीचर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर ने 'गुड टच बैड टच' के बारे में छात्रों को मुफ्त में प्रशिक्षित करने की पेशकश की थी, जिसके बाद खास तौर से लड़कों के परिजनों ने इसमें खास सक्रियता दिखाई। उन्होंने अपने बच्चों को निजी तौर पर प्रशिक्षण पाने के लिए भेजने का फैसला लिया। हालांकि अब आरोपी स्पोर्ट्स टीचर को लेकर खुलासा सामने आने के बाद हर कोई सन्न रह गया।

'छात्रों को अकेला पाता तो करता था यौन उत्पीड़न'

'छात्रों को अकेला पाता तो करता था यौन उत्पीड़न'

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक जब भी छात्रों को अकेला पाता, उनका यौन उत्पीड़न करता और उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था। दूसरी ओर टीचर के मार खाने के डर से छात्र उसके खिलाफ शिकायत तक नहीं कर पा रहे थे। हालांकि जब इन छात्रों ने आपस में अपनी परेशानियों को साझा किया तो उनमें विरोध के सुर बुलंद हुए और उन्होंने आरोपी टीचर की करतूत सबके सामने लाने का फैसला किया।

आरोपी टीचर की करतूत का ऐसे हुआ खुलासा

आरोपी टीचर की करतूत का ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया पीड़ित छात्रों में से एक अपने माता-पिता से आरोपी टीचर की करतूत बताई। जिसके बाद उस छात्र के माता-पिता ने बाकी छात्रों के माता-पिता से बात की और आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर पिछले 7 साल से इसी पेशे में है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि पिछले महीने ही पुणे के एक बड़े शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया गया था। उस पर 14 साल के छात्र का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इससे पहले अक्टूबर में हिंजेवाड़ी में 6वीं की दो स्कूल छात्राओं से रेप के आरोप में जिला परिषद शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+