शादी से पहले मां बनीं कल्कि कोचलिन, चांद सी बेटी को दिया जन्म

नई दिल्ली। जानी-मानी अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने 7 फरवरी को एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया है, हालांकि काल्कि बिना शादी के ही मां बनी हैं, वो अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं। विलर भयानी ने इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने कल्कि की फोटो शेयर करते हुए बताया कि कल रात कल्कि ने बेटी को जन्म दिया है, बता दें कि हाल ही में कल्कि ने बताया था कि उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम भी सोच लिया है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करे।

कल्कि और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की शादी 2011 में हुई थी

कल्कि और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की शादी 2011 में हुई थी

मालूम हो कि काल्कि ने बॉयफ्रेंड के साथ रिेलेशनशिप से पहले मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी, कल्कि और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की शादी 2011 में हुई थी और दोनों 2015 में अलग हो गए थे।

काल्कि के गर्भवती होने पर ये बोले थे अनुराग कश्यप

कुछ वक्त पहले कल्कि ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया था कि उनके पूर्व पति अनुराग कश्यप ने उनके गर्भवती होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने पेरेंट्स क्लब में मेरा स्वागत किया था और कहा था कि जब भी जरूरत हो मैं उन्हें फोन कर सकती हूं। बता दें कल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग बीते दो साल से साथ हैं।

काल्कि को जमकर किया गया ट्रोल

काल्कि को जमकर किया गया ट्रोल

अपनी प्रग्नेंसी के दौरान काल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं, उन्होंने बेबी बंप की काफी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था, जिस पर काल्कि ने कहा था कि इन सारी बातों से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है

कल्किने कहा-मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता

कल्किने कहा-मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता

35 साल की अभिनेत्री कल्कि ने तब कहा था कि मुझे सामने से जजमेंटल जैसे व्यवहार का तो सामना नहीं करना पड़ रहा लेकिन मुझे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, लोग ट्रोल कर रहे हैं, जैसे 'आपके पति कहां हैं?' 'टाइट कपड़े ना पहनो', ये सब चीजें हो रही हैं, लेकिन ट्रोलिंग तब भी होती है, जब आप गर्भवती नहीं होते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+