स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' के पहले चरण के ट्रायल में मिली अच्छी खबर

भारत बायोटेक की वैक्सीन 'Covaxin' को लेकर एक अच्छी खबर आई है।

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच सभी की उम्मीदें वैक्सीन पर टिकी हुई हैं। भारत में कोरोना के खिलाफ सात वैक्सीन पर काम चल रहा है। इस बीच देश में तैयार हो रही एक वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल भारत बायोटेक की वैक्सीन 'Covaxin' के पहले चरण के ह्यूमन ट्रायल में जिन लोगों को ये वैक्सीन दी गई, उनमें किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला हैं। पहले चरण के ट्रायल में सकारात्मक नतीजे मिलने के बाद भारत बायोटेक ने अब दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Recommended Video

    Covid Vaccine : भारत की कोरोना वैक्सीन COVAXIN को लेकर आई अच्छी खबर | Positive News | वनइंडिया हिंदी
    जल्द शुरू होगा दूसरे फेज का ट्रायल

    जल्द शुरू होगा दूसरे फेज का ट्रायल

    इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और एसयूएम हॉस्पिटल में ट्रायल की जानकारी देते हुए डॉ. ई वेंकट राव ने बताया कि 'Covaxin' के पहले चरण का ट्रायल अभी जारी है और हम जल्द ही ट्रायल का दूसरा फेज शुरू करने वाले हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और एसयूएम हॉस्पिटल देश के उन 12 मेडिकल सेंटर में से एक है, जिन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने भारत बायोटेक की 'Covaxin' के ह्यूमन ट्रायल के लिए चुना है।

    वालंटियर्स को दी गई वैक्सीन की दो डोज

    वालंटियर्स को दी गई वैक्सीन की दो डोज

    डॉ. ई वेंकट राव ने बताया, 'जिन लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी, उनके शरीर में एंटीबॉडी और वैक्सीन का प्रभाव जानने के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। ब्लड सैंपल की जांच में इन लोगों के शरीर में किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नजर नहीं आया। वालंटियर्स को एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत चुनकर वैक्सीन की दो डोज दी गई थी। पहले दिन वैक्सीन की डोज देने के बाद ब्लड सैंपल लिया गया और इसके बाद 14वें दिन वैक्सीन की खुराक देने के बाद फिर से ब्लड सैंपल लिया गया।'

    दूसरे चरण के ट्रायल में ले सकते हैं हिस्सा

    दूसरे चरण के ट्रायल में ले सकते हैं हिस्सा

    डॉ. ई वेंकट राव के मुताबिक, दो बार ब्लड सैंपल की जांच करने के बाद 28, 42, 104 और 194 दिन के अंतराल पर भी वालंटियर्स का ब्लड सैंपल लिया जाएगा, ताकि वैक्सीन के प्रभाव का आंकलन किया जा सके। वहीं, दूसरे चरण के ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अगर आप भी 'Covaxin' के दूसरे चरण के ट्रायल में हिस्सा लेना चाहते हैं तो http://ptctu.soa.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि देश में इस समय सात वैक्सीन पर अलग-अलग चरण के ट्रायल चल रहे हैं।

    दिवाली तक पा लेंगे कोरोना पर काबू- डॉ. हर्षवर्धन

    दिवाली तक पा लेंगे कोरोना पर काबू- डॉ. हर्षवर्धन

    वहीं, रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी उम्मीद जताते हुए कहा कि इस साल दिवाली तक देश में कोरोना वायरस को नियंत्रित कर लिया जाएगा। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'अन्य देशों की अपेक्षा हमारा देश कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से निपट रहा है। मुझे उम्मीद है कि दिवाली तक हम कोरोना वायरस को नियंत्रित कर लेंगे। सरकार और आम जनता मिलकर कोरोना वायरस से मजबूती से लड़ रही है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+