आज से रेलवे की 3 नई सेवा की शुरुआत, बदलेगा सफर का अंदाज
नयी दिल्ली। रेलवे में आज से तीन नई सुविधाओं की शुरुआत होने वाली है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज इनका शुभारंभ करने वाले हैं। इन सुविधाओं के साथ अब आपका सफर और भी आरामदायक हो जाएगा।
आज शुरु होने वाले तीन घोषणाओं में सभी ई-कैटरिंग का विस्तार, पत्रकारों के लिए रियायती पास पर ई-बुकिंग की सुविधा और बीसीएन वेगनों में 2 प्वाइंट लोडिंग की अनुमति एवं 600 कि.मी. तक मिनी रैक विस्तार शामिल है। पढ़ें वो कौन-कौन सी सुविधाएं हैं जो अब आपके सफर को और आसान और आरामदायक बनाएगी।

रेलवे की नई सुविधाएं
रेलवे ने स्टेशन आधारित ई-कैटरिंग सर्विस का विस्तार देश के 408 प्रमुख स्टेशनों तक कर दिया है। इसमें यात्रियों को खाने पीने की वस्तुओं में अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं।

रेलवे की नई सुविधाएं
आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सर्विस से रेल यात्रियों को अपनी पसंद का खाने चुनने का विकल्प मिलता है। यह खाना स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाता है। यह सेवा केवल स्टेशन पर ही दी जाती है चलती ट्रेन में इसे उपलब्ध नहीं कराया जाता है।

खाना ऑर्डर करने का तरीके
ई-कैटरिंग से खाना ऑर्डर करने के लिए आपको 123 नंबर पर डायल करना होगा। आप कैश ऑन डिलीवरी करा सकते हैं।

रेलवे की नई सुविधाएं
दूसरा तरीका ये है कि आप फूड ऑन ट्रैक एप को डाउनलोड कर खाना ऑर्डर कर दें। आप इस एप के जरिए पैसे का पेमेंट पहले ही कर सकते हैं।

रेलवे की नई सुविधाएं
आप आईआरसीटीसी वेबसाइट के ई-कैटेरिंग के द्वारा अपना मनपसंद खाना अपने सीट पर मंगा सकते हैं।

रेलवे की नई सुविधाएं
जो लोग इंटरनेट और स्मार्ट फोन यूज नहीं करते वो 139 पर एसएमएस कर अपना पीएनआर और सीट नंबर बताकर खाना आपने सीट पर मंगवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications