Monsoon: मुंबई में हुई मॉनसून की पहली बारिश, फिजाओं में घुली मस्ती, देखें तस्वीरें
मुंबई। आखिरकार मुंबईवासियों का इंतजार खत्म हुआ और मॉनसून ने वहां दस्तक दे ही दी, सोमवार को दोपहर बाद मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है, मौसम विभाग का कहना है कि कल तक मॉनसून पूरी तरह से शहर को कवर कर लेगा, मुंबईवासियों ने खुलकर मॉनसून की पहली बारिश का स्वागत किया है, बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश की तस्वीरें मजेदार कैप्शन के साथ शेयर की है, जिससे ये साबित होता है कि लोग बारिश का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मुंबई में हुई मॉनसून की पहली बारिश
लोगों ने दिल खोलकर मॉनसून का स्वागत किया है, वैसे भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों को कवर कर लिया है और उसकी गति सामान्य है, जिससे उम्मीद की जा सकती है , इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक ये पूरे भारत को कवर कर लेगा।
आधे भारत में पहुंच चुका है मॉनसून
वैसे बीते चार दिन में मॉनसून की गति तेज होने की वजह से इसने देश के 10 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब ये उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगा, इस दौरान लखनऊ और उसके आस-पास इलाकों भारी बारिश की आशंका है।
यहांं भी होगी झमाझम बारिश
राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में आज से लेकर 25 तारीख तक बारिश होने की आशंका है, मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार तक केवल बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान और झारखंड के भी कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। फिलहाल मॉनसून दिल्ली में 1 जुलाई को दस्तक दे सकता है।
84 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है, भारत में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक रहता है, लेकिन 22 जून तक मॉनसून में औसतन करीब 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications