मंदिर जाने पर उठा सवाल, सोहा अली खान ने दिया करारा जवाब
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान अमृतसर के स्वर्णमंदिर और गणपति पंडाल में जाने से उनके धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि मंदिर जाने से वह गैर-मुसलमान नहीं हो जाएंगी।

सोहा अली ने कहा, 'भारतीय एक सेक्युलर देश है और मंदिर जाने से मेरे धर्म को कुछ नहीं होगा, मैं गैर-मुसलमान नहीं हो जाऊंगी।' अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म '31 अक्टूबर' की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल और गणपति पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए गई थीं।
'मुझे न बताएं क्या करना है'
बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अभिव्यक्ति की आजादी है। लेकिन जिस तरह लोग मुझे बता रहे हैं कि मंदिर जाने से मैं गैर-मुसलमान हो जाऊंगी, यह बेहद संवेदनहीन है। किसी को यह अधिकार नहीं है कि मुझे ये बताए कि क्या करना है क्या नहीं करना।'
'सभी धर्मों का करें सम्मान'
अपने बयान में सोहा ने कहा, 'मुझ पर किसी का शासन नहीं है। एक सेक्युलर देश में होने के नाते हमें सभी धर्मों और उनके लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए।'
इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित है फिल्म
बता दें कि सोहा की आने वाली फिल्म '31 अक्टूबर' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और इसके असर पर आधारित है। फिल्म में उनके अपोजिट वीर दास हैं। फिल्म का निर्देशन शिवाजी लोटन पाटिल ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications