ओडिशा ट्रेन हादसा: गोवा-मुंबई वंदे भारत लॉन्च इवेंट रद्द, 3 ट्रेनों के दुर्घटना के बाद निर्णय

पीएम मोदी शनिवार को गोवा-मुंबई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। लेकिन असम ट्रेन हादसे के बाद इस लॉन्च इवेंट को रद्द किया जा चुका है।

coromandel express accident

Goa-Mumbai Vande Bharat launch event: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के टकराने से हुए भीषण हादसे में 400 से अधिक लोग घायल हुए जबकि 50 लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर पीएम मोदी समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई दिग्गज नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे के बाद पीएम गोवा- मुंबई वंदे भारत ट्रेन का लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया है।

पीएम मोदी शनिवार को सुबह वर्चुअली गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। लेकिन कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ये इवेंट फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। ये इवेंट मडगांव स्टेशन पर होना था। लेकिन ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

मडगांव रेलवे स्टेशन पर इस इवेंट में पीएम मोदी को वीडियो लिंक के जरिए शामिल होना था। इस समारोह में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर पहुंचना था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मंत्री वैष्णव अब ओडिशा में दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने जा रहे हैं।

हादसे में मृतकों की संख्या अब तक 70 हो गई है। हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। नीचे दिए गए नंबरों पर परिजन घायलों हाल जान सकते हैं।
हावड़ा- 033 - 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) - 9903370746
- रेलमदद- 044- 2535 4771

इसके अलावा चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है। जहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क करके स्थिति जानी जा सकती है।

5 ट्रेनें हुईं रद्द
हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अब तक कुल 5 ट्रेनें रद्द की हैं। जिसमें पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+