Go First News: गो फर्स्ट की 12 जून 2023 तक सभी उड़ानें रद्द, जानिए क्यों लिया गया फैसला
Go First News: दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही गो फर्स्ट की विमान सेवाएं 3 मई 2023 से बंद है।

Go First News: वाडिया ग्रुप (Wadia Group) के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइंस ने कहा है कि उसने 12 जून तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। 08 जून को ट्वीट कर गो फर्स्ट एयरलाइंस ने कहा कि परिचालन संबंधी कारणों की वजह से 12 जून 2023 तक सभी उड़ानें रद्द रहेंगी।
एयरलाइन ने ट्वीट में कहा, "परिचालन संबंधी कारणों से 12 जून 2023 तक गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हमें असुविधा के लिए खेद है और हम क्षमा चाहते हैं। ग्राहक और अधिक जानकारी के लिए http://shorturl.at/jlrEZ पर जा सकते हैं।''
एयरलाइन ने पहले घोषणा की थी कि उसने 8 जून तक अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। उसके बाद इसकी तारीख को बढ़ाकर 12 जून की गई।
बता दें कि गो फर्स्ट की विमान सेवाएं 3 मई 2023 से बंद है। गो फर्स्ट दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।पीटीआई के मुताबिक गो फर्स्ट ने उम्मीद जताई है कि यह जल्द ही अपना परिचालन फिर से शुरू करेगा।
हालांकि विमान सेवा को शुरू करने का पूरा प्लान DGCA को भेज दिया गया है है। गो फर्स्ट का प्लान है कि 5 महीने तक 22 विमानों के साथ अपनी सर्विस को फिर से शुरू किया जाए।
गो फर्स्ट की विमान सेवा 12 जून के बाद कब शुरू होगी, इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अगर उन्हें DGCA ने मंजूरी दे दी तो विमान सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।
गो फर्स्ट ने विमान सेवाओं को शुरू करने की प्लानिंग DGCA को दे दी है। इस प्लानिंग में कंपनी ने नवंबर तक विमान को चलाने का पूरा प्लान दिया है। बीते हफ्ते गो फर्स्ट और डीजीसीए के बीच बैठक हुई थी। DGCA ने एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट सर्विस शुरू करने को लेकर प्लानिंग रिपोर्ट मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications