भोपाल: धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, लगे आपत्तिजनक नारे
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर आए दिन का किसी घटना के चलते सुर्खियों में रहती हैं। बुधवार को माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में धरना दे रही छात्राओं से मिलने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर को विरोध का सामना करना पड़ा। विवि के अंदर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर गो बैक समेत कई आपत्तिजनक नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
Recommended Video

दरअसल मंगलवार देर रात विवि की छात्राओं ने एमपी नगर थाने में प्रोफेसर संजीव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायक का आवेदन दिया था। जिसके बाद से वह रात से ही विवि के गेट पर धरने पर बैठ गईं। जब यह जानकारी भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पता चली तो वह छात्राओं से मिलने पहुंचीं। यहां सांसद के पहुंचने से पहले ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं आ गए और वे प्रज्ञा प्रज्ञा ठाकुर गो-बैक समेत कई आपत्तिजनकर नारे लगाने लगे।
बताया जा रहा है कि इन छात्राओं ने एचओडी पर परीक्षा में शामिल नहीं होने देने का आरोप लगाया था। प्रज्ञा जब रैक्टर श्रीकांत से बात कर रही थी तब भी एनएसयूआई के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। एनएसयूआई का कहना है कि वे भी चाहते हैं कि छात्राओं को परीक्षा दिलवाई जाए। लेकिन, प्रज्ञा ठाकुर जैसे आतंकवादी को विश्वविद्यालय में नहीं घुसने देंगे। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें शांत करने की भी कोशिश की।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- सांसद एक आतंकवादी है, ये शब्द अवैध और अभद्र हैं। उन्होंने एक महिला सांसद को गाली दी, एक संवैधानिक पद पर, वे सभी देशद्रोही हैं। मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगी।ये एक सुनियोजित रणनीति के तहत देशद्रोहियों द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भोपाल सांसद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। यात्री लगातार उनसे ये कह रहे थे कि आपकी वजह से फ्लाइट लेट हो गई है। एक यात्री ने तो उन्हें यह तक कह दिया था कि आपको जनप्रतिनिधि होकर जनता को परेशान करते हुए शर्म आनी चाहिए। इस पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पष्टीकरण भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications