Global Hunger Index: भारत सरकार ने खारिज की रिपोर्ट, कहा- देश की छवि खराब करने वाली यह सूची
ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2022 की सूची जारी हो गई है। सूची के मुताबिक भारत की स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत सूची में 6 अंक नीचे चला गया है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2022 की सूची जारी हो गई है। सूची के मुताबिक भारत की स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत सूची में 6 अंक नीचे चला गया है। 121 देशों की सूची में भारत 107वें स्थान पर चला गया है। भारत के 107वें स्थान पर आने से पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल आगे ऊपर चला गया। यानी भारत अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से भी नीचे चला आ गया। इसके बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहा है।
Recommended Video

वहीं आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति भारत से अच्छी है। अफगानिस्तान इस सूची में 109वें स्थान पर है। बता दें कि 2021 की रैंकिंग में भारत 101वें स्थान पर था। इस इंडेक्स में श्रीलंका की स्थिति काफी अच्छी है। श्रीलंका 64वें, म्यांमार 71वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें, बांग्लादेश 84वें और पाकिस्तान 99वें स्थान पर है। हालांकि, भारत ने इस ताजी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सूची देश की छवि खराब करने वाली है। भारत ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट को गलत करार दिया है।
सरकार को बदनाम करने की कोशिश
भारत ने कहा कि सूचकांक की गणना के लिए इस्तेमाल किए गए चार मानकों में से तीन बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं और पूरी आबादी का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं। कहा कि यह इंडेक्स गंभीर कार्यप्रणाली मुद्दों से ग्रस्त है। रिपोर्ट न केवल जमीनी हकीकत से अलग है बल्कि जनसंख्या के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।
भारत की स्थिति बेहद खराब
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल में 2014 के बाद से भारत का स्थिति खराब हुई है। कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार इन आंकड़ों को खारिज कर देगी और स्टडी करने वाले संगठन पर छापा मारेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है, लेकिन 106 देश दिन में दो समय का भोजन उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत की बड़ी छलांग, 40वें स्थान पर पहुंचा इंडिया












Click it and Unblock the Notifications