प्रेमिका से बर्दाश्त नहीं हुआ प्रेमी का मुंह फुलाना, एसिड से किया हमला

प्रेमिका लगातार प्रेमी से संपर्क बनाए रखने के लिए युवक को बार-बार कॉल कर रही थी, वो प्रेमी से मिलने के लिए बार-बार आग्रह कर रही थी।

मुंबई। अब तक एकतरफा प्रेम के चलते हमेशा लड़कों को ही लड़कियों पर एसिड हमला करते हुए सुना होगा, लेकिन मुंबई में एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के ऊपर एसिड हमला किया है। इस हमले से पूरे परिसर में खलबली मच गई है। फिलहाल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

प्रेमिका से बर्दाश्त नहीं हुआ प्रेमी का मुंह फुलाना, एसिड से किया हमला

इस घटना से सभी हैरान हैं, एक समय के लिए सभी को लगा कि किसी युवक ने युवती पर हमला किया है लेकिन बाद में जैसे ही ये सूचना लगी की इस घटना को एक लड़की ने अंजाम दिया है पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ओम सिंह सोलंकी एक 25 वर्षीय युवती से प्रेम किया करता था, लेकिन दोनों में काफी समय से वाद-विवाद चल रहे थे, तो युवक ने युवती से रोज-रोज के झगड़े के चलते दूरी बना ली थी। युवक ने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। वहीं युवक प्रेमिका से मिलने भी नहीं जाता था और उसके फोन कॉल्स का भा जवाब नहीं देता था।

प्रेमिका से बर्दाश्त नहीं हुआ प्रेमी का मुंह फुलाना, एसिड से किया हमला

प्रेमिका लगातार प्रेमी से संपर्क बनाए रखने के लिए युवक को बार-बार कॉल कर रही थी, वो प्रेमी से मिलने के लिए बार-बार आग्रह कर रही थी। प्रेमी ने प्रेमिका को सब खत्म होने की हिदायत भी दे थी। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को आखिरी बार मिलने के लिए गोरेगांव में बुलाया। सब खत्म करने का बोलकर प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि प्रेमिका के मन में क्या चल रहा है।

वहीं प्रेमिका के मन में प्रेमी को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ था, शायद प्रेमी पर एसिड डालने के मकसद से ही प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया होगा। जब प्रेमिका युवक से गोरेगांव में मिली तो प्रेमिका के मन में पहले से प्रेमी को लेकर गुबार था। दोनों के बीच उस वक्त काफी तू-तू-मैं-मैं हुई। प्रेमिका से प्रेमी का स्वभाव बरदाश्त नहीं हुआ, प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका ने ओम सिंह पर एसिड फेंककर वहां से फरार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+