महिला को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। बिहार के बगहा में लड़की को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। लड़की को पीटने वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल लड़की को पीटने का वीडियो तेजी से लोगों में वायरल हुआ था, जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने मामले में उन सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जोकि वीडियो में दिख र हे थे।

बगहा के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि हमने वीडियो के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़के लड़की को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं। हमने सभी आरोपियों की वीडियो के आधार पर पहचान कर ली है, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications