वर्कआउट के दौरान लड़की ने ट्रेडमिल पर किया डांस, Video वायरल
नई दिल्ली। आज कल जहां लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फिटनेस चैलेंज देने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रेडमिल पर भागते हुए नहीं बल्कि डांस करते हुए दिख रही है।

इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 'मेरा पंजाब' नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो में एक लड़की सुनंदा शर्मा द्वारा गाए गए गाने 'जानी तेरा ना' पर अपना हुनर दिखाती नजर आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर इस लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
लोगों से अपील-जोश में होश ना खोएं
वैसे आपको बता दें कि वीडियो में डांस करने वाली लड़की पूरी तरह से ट्रेंड है इसलिए आप में से कोई भी इस वीडियो को देखकर जोश में आकर ट्रेडमिल पर ये कारनामा ना करें क्योंकि ये आपके लिए घातक हो सकता है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications