पीछा करने और गर्लफ्रेंड बता बदनाम करने वाले मनचले को लड़की ने जमकर पीटा, कहा- कोई सीमा लांघेंगा तो पिटेगा
नई दिल्ली। राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की द्वारा युवक की सरेआम डंडे से जबरदस्त पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि लड़का लगातार उसका पीछा कर रहा था और उसे अपनी गर्लफ्रैंड बताकर उसका नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। घटना का वीडियो भी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। युवती 12वीं की छात्रा है और कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही है। युवती का कहना है कि 'अगर आपको लगता है कि आप डॉनल्ड ट्रंप के बेटे हैं तो यह आपकी गलतफहमी है। कोई लड़की कमजोर नहीं है। अगर कोई सीमा लांघेंगा तो हम अपनी आवाज उठाएंगे।'

जानकारी के मुताबिक डिफेंस एग्जाम में होने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए युवती रोजाना सुबह में 15 किलोमीटर दौड़ने जाती है। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया था। युवती का कहना है कि आरोपी युवक अपने दोस्तों के सामने उसे अपनी गर्लफ्रैंड बताता था। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने मौके पर ही आरोपी युवक की डंडे से पिटाई कर दी।
युवती से जब पूछा गया कि क्या उसने इस बात की शिकायत पुलिस में की है? इसपर उसने कहा कि युवती का कहना है कि आरोपी युवक अपने दोस्तों के सामने उसे अपनी गर्लफ्रैंड बताता था। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने मौके पर ही आरोपी युवक की डंडे से पिटाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications