गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होते ही छोड़ दूंगा राजनीति

Recommended Video

      Giriraj singh बोले- इस Law के बनते ही छोड़ दूंगा Politics। वनइंडिया हिंदी

      बिहार। अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अहम बयान दिया है। गिरिराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का तो मेरा काम पूरा हो गया। जनसंख्या नियंत्रण कानून और हो जाए तो मैं राजनीति से अपने आप को अलग कर लूंगा। यह पहली बार नहीं जब गिरिराज सिंह ने इस तरह का बयान दिया है।

      Giriraj Singh says i will retire from politics the day a rule to control population comes into effect

      केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब उनका राजनीति से अलग होने का वक्त आ गया है। गिरिराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का तो मेरा काम पूरा हो गया। मेरे जैसे लोगों का अब राजनीति से अलविदा लेने का वक्त आ गया है, खासकर जनसंख्या नियंत्रण कानून और हो जाए तो मैं राजनीति से अपने आप को अलग कर लूंगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की ये दूसरी पारी उनके राजनीतिक जीवन की आखिरी पारी होगी।

      इससे पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका राजनीतिक जीवन अब ढलान की ओर है और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद उनका आधा राजनीतिक मकसद पूरा हो गया है। अब बस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनके जीवन का एक सपना है।इस सपने के पूरा हो जाने के बाद वह राजनीति को प्रणाम कह देंगे।

      इससे पहले गिरिराज सिंह ने शुक्रवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में ड्रोन उड़ाया था। उन्होंने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी थी। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। शनिवार को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कल पहली बार ड्रोन उड़ाने में हाथ आजमाया। इसके बाद उनके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+