अब जुबान संभाल कर बोलेंगे गिरिराज और साधवी निरंजन
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जुबान संभालकर बोलना भूल गए दो केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और साध्वी निरंजन ज्योति को भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि वे या तो अपनी जुबान संभाल कर बोले नहीं तो एक्शन के लिए तैयार रहे।

भाजपा के एक शिखर नेता ने गुरुवार को राजधानी के चुनिंदा संपादकों और पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इन दोनों को कायदे से समझा दिया गया है। इसलिए अब ये जुबान संभाल कर ही बोलेंगे। आपको याद होगा कि साध्वी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले रामजादे-हरामजादे जैसी घटिया भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर भाजपा की और उनकी काफी निंदा हुई थी।
सोनिया पर वार
उधर, गिरिराज सिंह ने भी अपनी सरकार की छीछालीदर करवाई थी। बिहार से संबंध रखने वाले गिरिराज सिंह ने कुछ समय पहले सोनिया गांधी पर बेहद टुच्चा बयान दिया था। उसको लेकर संसद में कांग्रेस ने तगड़ा हंगामा किया था। वे घटिया बयान देकर सुर्खियां बटोरने में माहिर हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वे बहुत से उन नेताओं पर नजर रख रहे हैं जो बयान देते वक्त लक्ष्मण रेखा को तोड़ देते हैं। अब इस तरह के नेताओं की खैर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications