मुश्िकल में गिरिराज, अग्रिम जमानत खारिज

यह भी पढ़ें - 'ये' भी होता है क्या
गिरिराज सिंह के वकील ने बताया कि अब वे झारखंड हाईकोर्ट में अपील करेंगे, जिसके बाद उनके साथ न्याय जरूर होगा। ऐसे ही मामलों में घिरे गिरिरात व नितिन गडकरी पार्टी के लिए मुश्िकलें खड़ी करने में अव्वल साबित हो रहे हैं।
आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने बोकारो में एक रैली में कहा था,'जो लोग मोदी का विरोध करते हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। ऐसे लोगों का स्थान पाकिस्तान में है, भारत में नहीं।' इस बयान के बाद पार्टी को डिफेंड करना मुश्िकल हो गया था। स्वयं नरेंद्र मोदी ने सामने आकर कहा था कि बयानों से भाजपा का अभियान न भटकाया जाए।
इस बयान को लेकर बोकारो में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं चुनाव आयोग ने भी गिरिराज पर बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया था। पूरे मसले पर सिर्फ भाजपा ही नहीं, विरोधियों की भी नज़र है।












Click it and Unblock the Notifications