Ghibli Image: क्या है 'घिबली'? जिसे लेकर पगला रहा हर दूसरा शख्स! दुनियाभर में क्यों हो रही इसकी चर्चा?
Ghibli Style History: हाल ही में सोशल मीडिया पर 'Ghibli' शब्द और उससे जुड़ी इमेजेस ने तहलका मचा दिया है। आम लोगों से लेकर राजनेता और फिल्मी हस्तियों तक, हर दूसरा इंसान अपनी फोटो को 'Ghibli' इमेज में कन्वर्ट कर रहा है।
लोगों के बीच 'Ghibli' शब्द को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि यह आखिर क्या है और क्यों इसे लेकर इतना शोर हो रहा है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस शब्द के पीछे क्या खास बात है, और क्यों इसकी इमेजेस इतनी तेजी से वायरल हो रही हैं।

कुछ लोग इसे कला का नया ट्रेंड मान रहे हैं, तो कुछ इसे जापान के मशहूर एनीमेशन स्टूडियो से जोड़ रहे हैं। लेकिन वास्तव में टGhibli' शब्द का मतलब क्या है? इसका इतिहास क्या है और आखिर क्यों यह अचानक से सोशल मीडिया पर छा गया है? आइए, जानते हैं इसकी पूरी कहानी...
क्या है Ghibli?
'Ghibli' शब्द का उपयोग कई अलग-अलग संदर्भों में किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा यह Studio Ghibli के कारण मशहूर हुआ है। Studio Ghibli जापान का एक प्रतिष्ठित एनीमेशन स्टूडियो है जिसे जापान का Disney भी कहा जाता है। इस स्टूडियो ने कई शानदार और यादगार एनीमेशन फिल्में बनाई हैं जो पूरी दुनिया में पसंद की जाती हैं।
ये भी पढ़ें: गुड़ी पड़वा के दिन ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म 'जय हनुमान' हुई अनाउंस, मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर
हालांकि, Ghibli शब्द केवल एनीमेशन स्टूडियो तक ही सीमित नहीं है। यह शब्द असल में एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब गर्म और तेज हवाओं से होता है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय, इटली ने इस शब्द का उपयोग अपने सैन्य विमानों के नामकरण के लिए भी किया था।
Studio Ghibli का सफर
Studio Ghibli की स्थापना 1985 में हायाओ मियाज़ाकी (Hayao Miyazaki) और इसायाओ ताकाहाता (Isao Takahata) ने की थी। यह स्टूडियो अपनी बेहतरीन और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Ghibli स्टूडियो की कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्में:
- My Neighbor Totoro (1988): यह फिल्म Ghibli स्टूडियो की पहचान बन गई।
- Spirited Away (2001): यह फिल्म ऑस्कर जीतने वाली पहली जापानी एनीमेशन फिल्म बनी।
- Princess Mononoke (1997): पर्यावरण और मानवीय संघर्ष पर आधारित इस फिल्म को काफी सराहा गया।
- Howl's Moving Castle (2004): यह फिल्म एक जादुई दुनिया में दर्शकों को ले जाती है और आज भी बेहद पसंद की जाती है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
भारत में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेंड को अपनाया और खुद के Ghibli-स्टाइल इमेज बनाने लगे। कई AI टूल्स ने भी लोगों को अपने खुद के Ghibli-स्टाइल चित्र बनाने की सुविधा दी, जिससे यह और ज्यादा लोकप्रिय हो गया।
कैसे बनाएं Ghibli इमेज?
OpenAI ने ChatGPT में एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे अब आप किसी भी फोटो को Ghibli एनीमे स्टाइल में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको ChatGPT में फोटो अपलोड करनी होती है और उसे Ghibli स्टाइल में कनवर्ट करने के लिए कहना होता है।
यह फीचर 26 मार्च 2025 को OpenAI ने ChatGPT के फ्री, प्लस और प्रो यूजर्स के लिए लॉन्च किया। हालांकि, फ्री यूजर्स को अभी Ghibli स्टाइल में तस्वीरें बनाने की सुविधा पूरी तरह से नहीं मिली है। लेकिन वे ChatGPT में फोटो अपलोड कर उसे Ghibli स्टाइल में बदलने के लिए कह सकते हैं।
Ghibli स्टूडियो का खास आर्ट स्टाइल पेस्टल कलर्स, म्यूटेड टोन और बारीक डिटेल्स के लिए मशहूर है। यह स्टाइल अपनी अनोखी कल्पनाशक्ति और कहानी कहने के अंदाज के कारण एनीमे प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Ghibli की खासियत
- खूबसूरत एनीमेशन: Ghibli की फिल्मों में हर सीन इतनी खूबसूरती से बनाया जाता है कि वह जीवंत लगता है।
- भावनात्मक कहानियां: इन फिल्मों की कहानियाँ हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं।
- सामाजिक संदेश: Ghibli की कई फिल्मों में प्रकृति, शांति और मानवीय संबंधों का गहरा संदेश छिपा होता है।
- संगीत और आर्ट स्टाइल: Joe Hisaishi का संगीत और स्टूडियो का यूनिक आर्ट वर्क इसे और खास बनाता है।
चाहे वह जापान की Studio Ghibli फिल्में हों या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Ghibli-style इमेजेस, इसका प्रभाव दुनियाभर में देखा जा सकता है। भारत में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। क्या आपने कभी Ghibli स्टूडियो की कोई फिल्म देखी है? अगर नहीं, तो आपको जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि यह आपको एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाएगी!
ये भी पढ़ें: Sikandar Online Leaked: सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही फिल्म हुई ऑनलाइन लीक












Click it and Unblock the Notifications